बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-वैक्सीनेशन को लेकर आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक करने व हाउस टू हाउस सर्वे में 45 से अधिक आयु के ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है, उनका टीकाकरण करने के निर्देश दिए। जिले में कोई भी व्यक्ति बिना कोविड टीकाकरण के नहीं रहना चाहिए। कोविड का टीका जीत का टीका है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने व दूसरे लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, समस्त सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे। संवाद