फोटो संख्या 7
बड़ौत। किशनपुर बराल स्थित चेतना इंटर कॉलेज में साप्ताहिक जिला आर्य प्रतिनिधिसभा व आर्यवीर दल के तत्वावधान में चल रहे वीरांगना शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर डा. वाचस्पति ने कहा कि सत्य पर अडिंग रहें। खुद को दृढ़ बनाएं, जिस पर रहें, उस पर अडिंग रहें, स्थिर रहें। इसके बाद दीक्षा लेनी चाहिए। कहा कि बालिकाओं ने शिविर में सात दिन तक जो भी धारण किया है, उसे खुद दृढ़ता से करें। कहा कि यह शिविर गुरुकुल का लघु रूप है। यहां सीखने पर आगे अपने मोहल्लों में कक्षाएं लगाएं, उन्हें यह सब सिखाएं। शिविर मेेंं बालिकाओं को लाठी-चलाना, जूड़ो करांटे का प्रशिक्षण दिया गया। बाद में उन्हें प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। अव्वल आई बालिकाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, मंत्री तेजपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रो़ ओमपाल सिंह, रिपुदमन आर्य, नरेश तोमर, प्रवीण तोमर, मनोज आर्य, विजय सिंह प्रधान, यशपाल आर्य, डा. ओमवीर आर्य आदि मौजूद रहे।