फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत व टटीरी समेत छह गांवों में पांच घंटे बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यहां रविवार को बागपत एवं टटीरी समेत छह गांवों में पांच घंटे बत्ती गुल रही। मेरठ रोड पर 132केवीए के बिजलीघर की मशीनों में कार्य होने से आपूर्ति बंद रखी गई। इसकी पहले जानकारी नहीं दिए जाने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी और लोग पेयजल के लिए भी तरसे। बिजली आपूर्ति शाम साढ़े चार बजे हुई तो लोगों को राहत मिली।
बीते कई दिन से ऊर्जा निगम कर्मी हड़ताल पर चल रहे थे। इस कारण लाइन में फाल्ट आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने रविवार को मेरठ रोड पर 132केवीए बिजलीघर पर आइसोलेटर बदले। जिसके लिए पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। इसकी पहले से कोई सूचना जारी नहीं की गई। इससे लोगों ने पानी और अन्य कोई व्यवस्था नहीं की थी। आइसोलेटर बदलने से बागपत शहर के साथ ही अग्रवाल मंडी टटीरी, औद्योगिक क्षेत्र, रिवर पार्क, नयागांव हमीदाबाद, सूरजपुर महनवा, संतोषपुर बाघू, सिसाना, मीतली, निवाड़ा की आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। करीब साढ़े चार बजे आपूर्ति शुरू की गई। इस तरह पांच घंटे तक उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

हैंडपंप का सहारा
बागपत शहर में पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा समस्या माता कॉलोनी, ईदगाह, यमुना रोड, शालिग्राम मंदिर, कोर्ट रोड, ठाकुरद्वारा, पुराना कस्बा में हुई। लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया। इस तरह से रविवार को लोग दिनभर परेशानी झेलते रहे।
विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पानी नहीं आया। जिससे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा और हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। इस तरह छुट्टी के दिन बिजली और पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए।-आरती, शालीग्राम मोहल्ला
इस तरह छुट्टी के दिन पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशानी हुई तो पानी की सप्लाई भी बंद रही। इस कारण पूरा दिन खराब हो गया और किसी तरह हैंडपंप से पानी लाकर घरेलू कार्य कराए गए।-धर्मपाल, यमुना रोड
विज्ञापन

120 केवीए बिजलीघर पर आइसोलेटर बदलने का कार्य किया गया। इसके लिए पांच घंटे तक आपूर्ति बंद रखी गई। इसके लिए पहले ही दिन तय कर लिया गया था। इस बारे में सूचना जारी न करने के बारे में जानकारी नहीं है।-अमर सिंह, एक्सईएन

धर्मपाल- फोटो : BAGHPAT

रती- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें