फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर में बैट्री मैकेनिक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरचंदपुर गांव में कहासुनी के बाद दो युवकों ने बैटरी मैकेनिक को गोली मार दी। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने पीड़ित से जानकारी ली। हरचंदपुर गांव निवासी आबिद का कहना है कि उसका भतीजा वकील खान (40) गाड़ियों की बैटरी बनाने का काम करता है। बुधवार शाम को वह गांव के बाहर घूमने गया था। इस बीच दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। युवकों ने उस पर फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें