बड़ौत। सुभाष नगर कॉलोनी निवासी लैब टेक्नीशियन के परिवार के छह सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद खतरा बढ़ गया है। मगर, लोग है कि सावधानी बरतने को तैयार नहीं है। सील बंद गली में लगी बल्लियों को नीचे गिरा दिया गया है और लोगों की आवाजाही वहां से बस्तूर जारी है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। खास बात है कि यहां तैनात किए गए पुलिस कर्मी अधिकतर समय नदारद रहते है। उधर, कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना था कि वहां पर पुलिस सुरक्षा बढ़ायी गई है। यदि कोई सील बंद गली के अंदर से व बाहर से आवाजाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।