हैदराबाद में नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाला ग्राम बसी निवासी धावक अक्षय नैन
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। हैदराबाद में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में क्षेत्र के ग्राम बसी के रहने वाले धावक अक्षय ने गोल्ड मेडल जीता। बुधवार को गांव में उनका जोरदार स्वागत किया। हैदराबाद में आयोजित 42वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में ग्राम बसी निवासी धावक अक्षय नैन ने अंडर-19 वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। अक्षय 12 वर्ष की उम्र से हरिद्वार के रुड़की स्थित आर्मी सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ग्रामीणों में अक्षय की इस सफलता से हर्ष का माहौल है। गांव वापस लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।