फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावणी मेला: बैरिकेटिंग कार्य पूरा, मंदिर की सफाई में जुटे 100 सफाईकर्मी

विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर के पास लगाई गई बैरिकेटिंग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बैरिकेडिंग का कार्य पूरा, मंदिर की सफाई में जुटे 100 सफाईकर्मी
विज्ञापन

बागपत, बालैनी। पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है तो बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। उधर मंदिर की सफाई में 100 से अधिक सफाई कर्मी जुटे हुए है। इसके अलावा मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िये शिवरात्रि पर्व पर पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। विगत दो साल कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित रही कांवड़ यात्रा के चलते इस बार शिवभक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिस कारण कांवड़ यात्रा व श्रावणी मेले को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं और रोजाना डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन मंदिर परिसर व कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग लगा दी गई है, जबकि सफाई कार्य जोरों पर है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि सफाई कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर परिसर की सफाई में 100 से अधिक सफाईकर्मी लगाए गए हैं। कांवड़ मार्गों व मंदिर के आसपास कहीं भी कूड़ा नजर नहीं आएगा।
--
सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
श्रावण माह शुरू होने के बाद से लगातार श्रद्धालु भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंच रहे है। जिसमें शनिवार को भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

--
हाइवे पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग
भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नीटू बोक्का ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ट्योढ़ी गांव के समीप ईंट भट्ठा कई सालों से बंद पड़ा है, जहां कांवडिये विश्राम के लिए बैठ जाते हैं। वहां रात में अंधेरा होने के कारण कांवड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कांवड़ियों की समस्या का समाधान कराने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें