फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निशानेबाजी में दूसरे दिन भी छाए बड़ौत के शूटर

विज्ञापन
जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर खेल महोत्सव के तहत निशाना लगाते शूटर। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर जनपद के खेल महोत्सव के तहत चल रहे निशानेबाजी गेम्स में बुधवार को शूटरों ने सटीक निशाने लगाए। प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी बड़ौत के शूटर छाए रहे।
विज्ञापन

गेम्स के अंडर 14 वर्ष के दस मीटर एयर पिस्टल बालक वर्ग में नमन बड़ौत 200 में से 193, अभय धामा बड़ौत 187, बालिका में डोली बड़ौत 188, रितिका बड़ौत 172, वंशिका बड़ौत 170, 14 प्लस के दस मीटर एयर पिस्टल बालक वर्ग में विजय तोमर बड़ौत 200 में 193, केतन चौधरी 192, बालिका में खुशी तोमर बड़ौत 188, तनु मलिक बड़ौत 186, एयर रायफल बालक वर्ग में चेतन कुमार बड़ौत 195, अजय तोमर बड़ौत ने 193 बालिका में आयुषी बड़ौत ने 181 अंक प्राप्त किए हैं।
डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि विजेता शूटरों को गुरुवार को जनता वैदिक महाविद्यालय बड़ौत में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सोहन प्रधान, प्रशिक्षक अंकित कुमार, खेलों इंडिया कोच महबूब पठान, विपिन दांगी, विवेक आत्रेय शर्मा अंकित तोमर, आकाश चौधरी, वाजिद खान, रहीस मलिक, अजय तोमर, अंकुर शर्मा, अमर, अजय, करुणा मान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें