बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता छात्र-छात्राओें को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ राशिद अनवर सिद्दकी व मास्टर विवेक राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्राथमिक के बालकों की 100 मीटर दौड़ में वीर सिंह प्रथम, राजा द्वितीय, बालिका में दिव्या प्रथम, वंशिका द्वितीय रहे। 200 मीटर बालको की दौड़ में वीर सिंह प्रथम, यश द्वितीय, बालिकाओं में वर्तिका प्रथम, वर्षा द्वितीय रहे। जूनियर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में जुनैद प्रथम, सावन द्वितीय, बालिकाओं में निशा प्रथम, खुशी द्वितीय, बालकों की 200 मीटर दौड़ में सावन प्रथम, जुनैद द्वितीय, बालिकाओं में परि प्रथम, दीपा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में ज्योति प्रथम, करुणा द्वितीय, प्राथमिक वर्ग की बालिका कबड्डी में बिजवाड़ा प्रथम, बरनावा द्वितीय, प्राथमिक की बालिकाओं में खो-खो में कनवाड़ा प्रथम, गांगनोली द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में बरनावा प्रथम, बामनौली द्वितीय, बालिका वर्ग में बिजवाड़ा प्रथम, मुलसम द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में मुलसम प्रथम, बरनावा द्वितीय, बालिका वर्ग में मुलसम प्रथम, गांगनोली द्वितीय स्थान पर रहे।
विजेताओं को मुख्य अतिथि गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना के प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बिजेंद्र सिंह, प्रवीण शर्मा, रेणू, वरुण कुमार, कमल कुमार, सुनील कुमार, कविता सिंह, राधिका, शारदा, स्वाति आदि का सहयोग रहा।