चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय प्रथम प्रमेंद्र मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बड़ौत ने नोएडा की टीम को हराकर मैच जीत लिया।
दूसरे दिन मैच का उद्घाटन स्कूल के सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला मैच नोएडा और बड़ौत के बीच खेला गया। जिसमें बड़ौत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए नोएडा की टीम को मात्र 78 रनों पर ऑल ऑउट कर दिया। बड़ौत की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में सात विकेट से मैच जीता लिया। अमान ने तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बना।
दूसरा मैच शामली और बड़ौत के बीच खेला गया। बड़ौत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 87 रनों पर ढेर हो गई। मनीष ने 17 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली की टीम ने मात्र 5.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। बिलाल ने 37 रन, शाहरुख ने 32 रनों का योगदान दिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी ने सम्मानित किया। मौके पर कोच राहुल, निखिल, विकास सैनी, आर्यन तोमर, अशोक, अंकुर, निहाल तोमर शामिल रहे।