बड़ौत। होली के त्योहार पर जहां बैंकों की छुट्टी है वहीं नगर में अधिकतर एटीएम खाली पड़े हैं। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक आदि बैंक शाखाएं हैं। सभी बैंक दो दिन से बंद हैं। बैंक प्रबंधकों ने एटीएम में भी धन नहीं डाला है। बैंक एटीएम खाली पड़े हैं।