फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी हड़ताल पर, लोग परेशान

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऑल इंडिया इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मांगों को लेकर शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में एसबीआई को छोड़ समस्त बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

सरकार की बैंक कर्मचारियों की सेवा शर्तें बदलना, बैंकों का निजीकरण करने के विरोध में तहसील क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक को छोड़ समस्त बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। कर्मचारी सिंडिकेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित हुए तथा सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध मेें प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनाइटेड फोरम के संयोजक विक्रम सिंह आर्य ने बताया कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद गांव तक बैंकों की शाखाएं खुली थीं, जिस कारण देश की विकास दर भी बढ़ी है, लेकिन सरकार बैंकों में भर्तियां नहीं कर रही है। इससे बैंकों में वर्क लोड बढ़ रहा है। उनकी मांग है कि बैंक कर्मचारियों की सेवा शर्तें एकतरफा रूप से न बदली जाएं तथा बैंकों में तत्काल भर्तियां की जाएं। इस अवसर पर मोनू कुमार, राजा कुमार, दीपक, अशोक, नरेंद्र, प्रकाश चंद, भूपेंद्र कुमार, नितिन, देवेंद्र, गौरव, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें