फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नीलगाय की बाइक में टक्कर से गिरकर बैंक अधिकारी की मौत

Sun, 29 Sep 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला गांव के पास केनरा बैंक की लूंब शाखा के कृषि क्षेत्र अधिकारी रितेश यादव (32) की बाइक में नीलगाय ने टक्कर मार दी। जिससेगिरकर घायल हुए रितेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उनको मेरठ के लिए रेफर किया गया, मगर रास्ते में उनकी मौत हाे गई।
विज्ञापन

मूलरूप से मध्य प्रदेश के खरगोन व वर्तमान में बड़ौत की शाहमल काॅलोनी में रहने वाले रितेश यादव शुक्रवार को बड़ौत से बाइक पर लूंब में बैंक शाखा में जा रहे थे। वह रमाला गांव के पास पहुंचे तो अचानक खेत से निकलकर आई नीलगाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद उनकी बाइक सड़क पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रितेश को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उनको मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही रितेश की मौत हो गई। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि केनरा बैंक के कृषि क्षेत्र अधिकारी की मौत हादसे में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें