देशभक्ति से ओतप्रोत स्कूलों की बैंड टीम आज करेगी प्रदर्शन
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में सोमवार को बैंड प्रतियोगिता होगी। जिसमें सरकारी से लेकर प्राइवेट विद्यालयों की बैंड टीमें प्रतिभाग करेगी।
श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि स्कूल में चार नवंबर दिन सोमवार को बैंड प्रतियोगिता होगी। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों की एक जनपद स्तरीय कॉलेज बैंड प्रतियोगिता होगी। इन कॉलेजों से एक-एक टीम प्रतिभाग करेगी। बालक और बालिका वर्ग की टीम इसमें प्रतिभाग करेगी। जनपद स्तर से बालक और बालिका टीम चयनित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।