फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वनस्थली स्कूल ने चौधरी केहर सिंह की टीम को हराया

Thu, 04 May 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रही सिटी प्रिमियर लीग में शॉट लगाता बल्लेबाज
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक काॅलेज में संचालित शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर सिटी प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ। जिसमें वनस्थली पब्लिक स्कूल ने केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए तपेंद्र ने 59, उज्ज्वल तोमर ने 42 रन, कुलजीत, आशु ने 19-19 रनों का योगदान दिया।
चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तनिष्क मलिक ने तीन विकेट छटके। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेटों के नुकसान पर मात्र 160 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम की तरफ से नमन तरार ने ताबड़तोड़ 69 रन केवल 29 गेंद पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से बनाए। जबकि हर्षित मलिक ने 19 ओर अंश ने 13 रन बनाए।
वनस्थली स्कूल की तरफ से सूरज ने चार, विभोर ओर अर्जुन ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच सूरज को चुना गया। अंपायर वर्षा तोमर, कुनाल तोमर रहे। मौके पर कोच प्रतीक तोमर, राहुल, सागर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें