बली की टीम ने जीती ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज में हुई सीनियर व सब जूनियर वर्ग में बली की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के संस्थापक पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह और कॉलेज के प्रबंधक तेज सिंह व महेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हारने के बाद भी निराश न होने और लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करने का आह्वान किया। क्रीड़ाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि कॉलेज में सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी व सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें बली की टीम ने तीन अंक से प्रतियोगिता जीती।
सब जूनियर वर्ग में भी बली की टीम विजयी रही। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को कॉलेज में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार, शिवम कुमार, अनिल, अनुज, तनसीर अली, सुभाष पारचा, राजू मौजूद रहे।
--
छात्र को सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत ग्लोबल महाविद्यालय मीतली गौरीपुर के डीएलएड विभाग के छात्र वैभव शर्मा का आर्मस फोर्स हेड क्वाटर में जूनियर सैक्रेट्रीस्ट असिस्टेंट के पर चयन हुआ है। इसके अलावा छात्र ने आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट की परीक्षा भी पास कर ली है। मंगलवार को कॉलेज में सम्मान समारोह कर कमेटी के अध्यक्ष रिपुदमन सिंह ने छात्र को सम्मानित किया गया। संवाद