एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान ने कृष्णपाल खलीफा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कृष्णपाल खलीफा को याद करते हुए भावुक हो गये। वहीं अर्जुन अवॉर्डी शोकेंद्र तोमर, सुनील राणा, वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी देवी, कोच राजपाल सिंह, भगत सिंह, प्रतीक तोमर ने भी कृष्णपाल राणा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
मिट्टी के अखाड़े से पहलवानों की पौध तैयार करने वाले कृष्णपाल खलीफा का मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहलवानों सहित अन्य खिलाड़ियों ने शोक जताया। सोने-चांदी के तमगे दिलाने वाले इस खलीफा ने अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की।
विज्ञापन
कृष्णपाल खलीफा (65 वर्ष) पुत्र सुखवीर निवासी छपरौली को तीन दिन पहले अचानक हालत बिगड़ने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दिमाग की नस ब्लॉक हो गई थी। इसके बाद उनका सफलतापूर्वक ऑप्रेशन भी हुआ लेकिन मंगलवार की तड़के उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद चिकित्सक उन्हें नहीं बचा सकें। खलीफा की मौत की खबर सुनते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बागपत जनपद की कुश्ती को फर्श से अर्श तक ले जाने में कृष्णपाल ने अपना पूरा जीवन लगा दिया।
उनके मिट्टी के अखाड़े से निकले पट्ठों ने देश-विदेश में एक अमिट छाप कायम की। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। कुश्ती ही नहीं दूसरे खेल के धुरंधररो ने भी कृष्णपाल खलीफा के निधन पर शोक वक्त किया है। बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनका कहना है कि उनके जैसा कुश्ती कोच होना बडा मुश्किल है। पूरा- पूरा दिन वे बिना कुछ खाए पीए ही अपने पहलवानों को प्रशिक्षण देने में निकाल दिया करते थे।
एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान ने कृष्णपाल खलीफा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कृष्णपाल खलीफा को याद करते हुए भावुक हो गये। वहीं अर्जुन अवॉर्डी शोकेंद्र तोमर, सुनील राणा, वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी देवी, कोच राजपाल सिंह, भगत सिंह, प्रतीक तोमर ने भी कृष्णपाल राणा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
कुछ साल पहले भाई का हो गया था निधन
विज्ञापन
कृष्षपाल खलीफा के तीन भाई थे। जिनमें एक भाई नेत्रपाल फौज में थे। कुछ साल पहले उनका निधन हो गया था। अब उनके दो भाई उदयवीर व रणपाल है। कृष्षपाल खलीफा अविवाहित थे। उनके निधन से परिजनों में भी शोक की लहर दौड़ गई। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर ने भी उनके निधन पर शोक जताया।