अमर उजाला ब्यूरो बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दी। धार्मिक टिप्पणी वाली यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भडक़ाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी जिले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी का कहना है कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है, गलत पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। --