फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मदर्स डे पर बच्चों ने मां के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ स्कूल में शनिवार को मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्ड, भाषण और फोटो फ्रेम बनाकर मां के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

प्राइमरी विंग के बच्चों ने कक्षा अध्यापिका की सहायता से अपनी माता के लिए सुंदर-सुंदर कार्ड बनाएं तथा मां को समर्पित गीतों पर नृत्य किया। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने अपनी मां के प्रेम और समर्पण को प्रस्तुत करते हुए भाषण देकर मां का हमारे जीवन में क्या महत्व है बताया। कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने अपनी मां को अपने निस्वार्थ प्रेम व समर्पण में उन्हें मदर्स डे पर टियारा बनाकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर अन्य छात्राओं ने अपनी मां की फोटो के साथ फोटो फ्रेम बनाएं। प्रबंधक विनोद गिरी, प्रधानाचार्या बबीता पाराशर, रूपा,प्राची, शिवानी,मनीषा, वर्षा, सुनीता, पूजा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें