आरोप लगाया कि ठेके पर पूरे दिन शराबियों का जमघट रहता है। इससे यहां से गुजरने वाली महिलाएं व युवतियां खुद को असहज महसूस करती हैं। स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ भी शराबी छेड़खानी का प्रयास करते हैं। इस कारण शराब के ठेके की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।
कहा कि इसका प्रभाव गांव के बच्चों पर बुरा पड़ेगा। शराबी महिलाओं व युवतियां पर गंदगी नजर रखते हैं और गलत टिप्पणी भी करते हैं, इसलिए वे इस ठेके को यहां से हटवाना चाहती हैं। कई बार उन्होंने शिकायत भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान महिलाएं ठेका यहां से हटाकर कहीं अन्य स्थान पर करने की जिद पर अड़ी रहीं।
इस दौरान हंगामा बढ़ता देख औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सुनील अन्य फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि महिलाओं की शिकायत से एसडीएम व सीओ को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही डीएम से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।