पति के मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने पर क्षेत्र के एक गांव में महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खेकड़ा में एक गांव निवासी युवक की 15 साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। रविवार को पत्नी के फोन का रिचार्ज खत्म हो गया तो पति से रिचार्ज कराने के लिए कहा। पति ने अगले दिन रिचार्ज कराने की बात कहीं तो पत्नी गुस्सा हो गई, उसने दीवार पर मोबाइल मारकर तोड़ दिया। अगले दिन पति ने फोन ठीक कराया।
इसके बाद दोनों में सोमवार रात फिर विवाद हो गया और थोड़ी देर बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है और कोई शिकायत नहीं दी गई है।