फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कार मांगी तो डॉक्टर बिटिया ने तोड़ दिया रिश्ता, मेरठ के दहेज लोभियों को सिखाया सबक

Mon, 14 Oct 2024 11:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पिता ने कहा कि वे तो शादी में कार देने की तैयारी कर रही रहे थे। लेकिन मुंह से मांगकर लड़के वालों ने साबित कर दिया कि वे दहेज के लोभी हैं। ऐसे लोगों से वह रिश्ता नहीं जोड़ेंगे। 
विज्ञापन
बागपत, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रटौल में डॉक्टर बेटी की शादी में पिता खुद ही कार देना चाहता था, मगर चिट्ठी लेने आये युवक पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग कर दी। इससे पूरा मामला बिगड़ गया। हंगामा होने के बाद युवती व उसके पिता ने दहेज लोभियों से रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले डॉक्टर शकील अहमद ने बताया कि बेटी को पढ़ाकर डॉक्टर बनाया, जिसका छह अक्तूबर को मेरठ जिले के युवक से रिश्ता तय कर दिया था। दोनों पक्षों ने बैठकर पांच नवंबर की शादी भी तय कर दी। बताया कि युवक पक्ष के 21 मेहमान शादी की चिट्ठी लेने उनके यहां आये।

उन्होंने चिट्ठी लेने के बाद शादी में बीस लाख की कार देने की मांग कर दी, जबकि रिश्ता होते समय दहेज के लिए मना कर रहे थे। दहेज में कार की मांग होते ही पूरा परिवार भड़क गया और दहेज लोभियों से रिश्ता रखने से मना कर दिया। डा. शकील ने बताया कि वह खुद अपनी मर्जी से बेटी को कार देने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन दहेज मांगना गलत है। 
उधर, खेकड़ा पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर दहेज मांगने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

कैराना: समझौता होने के बाद दुल्हन हुई विदा
गांव रामड़ा में शादी में दावत के समय झगड़ा होने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के पिता सहित तीन बरातियों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। देर रात दुल्हन विदा हुई।
रविवार को गांव रामड़ा में हाजी नफीस की बेटी की बरात बागपत के गांव टांडा से आई थी। शाम के समय खाने के दौरान बरातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों के बीच मौके पर ही समझौता होने के बाद पुलिस लौट गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें