बागपत में यमुना का तटबंध सुभानपुर गांव के पास टूट गया। जिससे पानी सुभानपुर व गाजियाबाद के अलीपुर गांव में पहुंच गया। वहां की करीब एक हजार बीघा फसल डूब गई तो अब घरों के अंदर पानी घुसने का डर लोगों को सता रहा है। क्योंकि यमुना से तेज रफ्तार से पानी गांव की तरफ बह रहा है।
तटबंध टूटने का पता चलते ही सुभानपुर व अलीपुर में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण उसे रोकने के लिए तटबंध के पास पहुंचे। लेकिन वहां तटबंध काफी चौड़ाई तक टूटा हुआ था, जिससे वह बंद नहीं किया जा सका।
सूचना प्रशासन को दी गई तो एडीएम व अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और वहां तटबंध ठीक करने के लिए पोकलेन मशीन मंगवाई गई है। हालांकि अभी यमुना का पानी गांव की तरफ लगातार बह रहा है, जिसे जल्द ही नहीं रोकने पर हालात काफी बिगड़ सकते है।