इससे छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद ट्यूटर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर तक छात्रा के न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। वहीं छात्रा के होश में आने पर देर शाम ट्यूटर उसके मकान के पास छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इससे परिजन आक्रोशित हो गए।
छात्रा ने रात में ही परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर शिकायत कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।