फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, छोटे के सामने ही चली गई बड़े भाई की जान, सड़क हुई खून से लाल

Tue, 13 Jan 2026 02:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

गांगनौली निवासी हारून और उसका छोटा भाई सावेज मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। हारून की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बावली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार हारून (22) निवासी गांगनौली की मौके पर ही मौत हो गई। उसका छोटा भाई सावेज गम्भीर रूप से घायल हो गया। सावेज को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पिता बिट्टू ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके बेटे हारून और सावेज बावली गांव में राजमिस्त्री के पास मजदूरी करने गांगनौली गांव से जा रहे थे। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बावली गांव के पास कोहरा अधिक होने के कारण अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हारून की वहीं मौत हो गई, जबकि सावेज घायल हो गया। 
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल सावेज को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। बताया गया कि हारून चार भाई बहन में सबसे बड़ा था। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन और चालक का पता किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें