यातायात के लिए जागरुक करते छात्र-छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में यातायात माह के शुभारंभ पर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सड़क पर वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
यातायात माह के पहले दिन पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क पर सफर सुरक्षित होगा। इस अवसर पर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे सड़क पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगेगा।
यह भी पढ़ें: Bagpat: पहलवानों की फौज तैयार करने वाले खलीफा का निधन, कुश्ती के धुरंधरों ने जताया शोक, बताया अपूर्णीय क्षति
इसके उपरांत गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बागपत शहर के राष्ट्र वंदना चौक से यातायात जागरूकता रैली निकाली। जो शहर के बड़ा बाजार, शौकत बाजार, गांधी बाजार से होते हुए वापस राष्ट्र वंदना चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राओं ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।