फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पांच लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर बड़ौत में बेची जा रही थी ऊंचे दामों पर

Sun, 13 Sep 2026 01:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर गश्त कर रही पुलिस ने नदीम उर्फ बिल्डर निवासी किदवई नगर बड़ौत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में छिपाकर लाई जा रही 27 ग्राम स्मैक बरामद की गई। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से बड़ौत आ रही आई-20 कार से पुलिस ने शनिवार देर रात करीब पांच लाख रुपये कीमत की 27 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार तस्कर नदीम उर्फ बिल्डर निवासी किदवई नगर बड़ौत को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर गश्त कर रही पुलिस ने जब दिल्ली की ओर से आ रही आई-20 कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई 116 पुड़ियां मिलीं। इन पुड़ियों में स्मैक भरी हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर पन्नी समेत स्मैक का वजन 27 ग्राम निकला, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंशु जैन भी मौके पर पहुंचीं। पूछताछ के दौरान आरोपी नदीम ने बताया कि वह दिल्ली से स्मैक खरीदकर बड़ौत में ऊंचे दामों पर बेचता है। पुलिस ने बरामद स्मैक को सील कर नमूना सुरक्षित कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस के अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें