उत्तर प्रदेश के बागपत में में गाड़ी में कोल्डड्रिंक बिखरने पर कस्बे में दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। जिनके बीच लाठी डंडे चले। जिसमे दोनों पक्षो के सात लोग घायल हो गए। जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार रटौल कस्बे में रहने वाले मन्नू पुत्र रिफाकत के लड़के की शादी में रविवार शाम सुऐल पुत्र जावेद अपनी बेलेरो गाडी किराए पर लेकर गया था। बताया कि गाड़ी में बैठे कुछ युवक कोल्डड्रिंक पीने लगे। तभी कोल्डड्रिंक गाड़ी में बिखर गई। जिसका गाड़ी चालक सुऐल ने विरोध किया और गाड़ी के बाहर कोल्डड्रिंक पीने के लिए कहा। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हो गयी।
यह भी पढ़ें: Meerut News: मोहन भागवत ने किसानों को पढ़ाया परंपरा-प्रतिष्ठा का पाठ, मांसाहार व शाकाहार पर भी खुलकर बोले
बताया कि शादी से वापस घरों में पहुंचे तो गाड़ी में कोल्डड्रिंक बिखरने को लेकर दोनों पक्षो के बीच कहासुनी हो गयी। जहां देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिनके बीच लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के अनस, सुऐल, गुफरान व दूसरे पक्ष से आरिफ, मुन्नी, जुबैदा, राशिद घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनो पक्षों ने थानेके तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।