फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: लेखपाल ने पहली के होते की दूसरी शादी, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, अब तीसरी शादी की तैयारी

Sat, 10 Aug 2024 01:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

एक लेखपाल ने पहली शादी छिपाकर दूसरी कर ली। दूसरी पत्नी को हथियार दिखाकर कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। अब वह तीसरी शादी की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने लेखपाल पर पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी शादी हाथी करौदा जिला शामली निवासी युवक के साथ हुई थी। जो बिजनौर जिले के नगीना में लेखपाल के पद पर तैनात है और वर्तमान में बड़ौत की आवास विकास कालोनी में रह रहा है। आरोप लगाया कि उसका पति अवैध हथियार रखता है, जिसे दिखाकर उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर मारपीट कर यातनाएं दी गईं। अब वह तीसरी शादी करने की तैयारी में है। इसके बारे में परिजनों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें