बडौत-कोताना मार्ग पर मंगलवार सुबह चौधरी केहर सिंह दिव्या पब्लिक स्कूल के सामने स्कूल बस व ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। उधर व्यक्ति की मौत से परिवार गमगीन है।
मृतक मुन्नू उम्र 55 पुत्र मसीदा कोताना गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार की सुबह तकरीबन 7:15 बजे गांव से ई रिक्शा में सवार होकर बड़ौत आ रहा था। ई रिक्शा में गांव निवासी दीपक पुत्र श्याम सिंह, मेहताब पुत्र करीमुल्ला, अबरोज पत्नी रईस, अरूण, पवन, बिल्लू, अभिषेक भी बडौत आ रहे थे।
तकरीबन 7:30 बजे जिस समय ई-रिक्शा ब सतना मार्ग पर चौधरी के सिंह दिव्या पब्लिक स्कूल के सामने पहुंची तो, बड़ौत की तरफ से तेज गति से बच्चों से भरी एक स्कूल बस के साथ ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे जा पलटी और मौके पर ही मुन्नू की मौत हो गई, जबकि अन्य सवारी भी घायल हो गई।
हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से अफरोज, दीपक और महताब को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। उधर व्यक्ति की मौत से परिवार गमगीन है।सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर ही जांच कर रही है।