प्रयागराज के थाना नैनी पर तैनात एसआई सुमित त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विक्रम के पास से हाईस्कूल की दो मार्कशीट भी बरामद हुई है, जिसमे एक में उसका नाम योगेंद्र शर्मा है तो दूसरी में विक्रम दर्ज है। जन्मतिथि भी अलग-अलग है।
उन्होंने बताया कि आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो से संपर्क करने का प्रयास भी किया। जिसके लिए कई बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेसेज भी किया, लेकिन उनकी तरफ से रिप्लाई नहीं आया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: ट्रक ने तोड़े विद्युत खंभे, 75 घंटे से अंधेरे में डूबा हिसावदा गांव, पेयजल को तरसे ग्रामीण
25 दिसंबर के लिए कराया था वापसी का टिकट
पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी के साइबर कैफे संचालक से टिकट बुक करने के बारे में जानकारी जुटाई। कैफे संचालक ने बताया कि विक्रम के नाम से प्रयागराज जाने और 25 दिसंबर को वापस आने के लिए टिकट बुक कराया था।
पिता से भी की पूछताछ
प्रयागराज पुलिस ने आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा के पिता यशपाल से उसके आधार कार्ड, मार्कशीट व सनद के बारे में भी पूछताछ की, लेकिन वह उन मार्कशीट व आधार कार्ड के बारे में जानकारी नहीं दे सके।