फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिवार सर्वेक्षण में प्रदेश में दूसरे और मंडल में पहले स्थान पर बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश में शामली का 19वां, मुजफ्फरनगर का 24वां और मेरठ का 64वां स्थान
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
बागपत। परिवार सर्वेक्षण में प्रदेश में गाजीपुर जनपद के बाद बागपत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि मेरठ मंडल में पहले स्थान पर है। प्रदेश में शामली 19वें, मुजफ्फरनगर 24वें, हापुड सातवें, गजियाबाद 73वें और मेरठ जिले को 64वां स्थान मिला है।
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत स्कूल में पंजीकरण कराने के बाद स्कूल छोड़ने वाले और पंजीकरण न कराने वाले बच्चों का नामांकन कराने के लिए परिवार सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शिक्षक घर-घर जाकर परिवार का सर्वे कर रहे है। सर्वे के दौरान किस परिवार में कितने बच्चे विद्यालय जाने की आयु के है और कितने बच्चों का स्कूलों में नामांकन है, इसका पता लगाया जा रहा है। सर्वे के उपरांत छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराया जाना है। शासन से जारी रिपोर्ट के अनुसार गाजीपुर जिले के बाद बागपत का परिवार सर्वेक्षण करने में प्रदेश में दूसरा स्थान है, जबकि मंडल में जिला पहले स्थान पर चल रहा है।
विज्ञापन

मेरठ 64वेें तो गाजियाबाद 73वें स्थान पर
परिवार सर्वेक्षण में मेरठ का प्रदेश में 64 वां स्थान है तो गाजियाबाद जिला 73वें स्थान पर है। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर 63वें स्थान, बिजनौर 36वें, मुजफ्फरनगर 24वें और शामली 19वें स्थान पर है। बागपत के बाद प्रदेश में हापुड़ सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन

शासन से जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट
जिला लक्ष्य प्रगति प्रतिशत
बागपत 205452 125727 61.20
हापुड़ 218741 113515 51.28
शामली 219594 100932 45.96
मुजफ्फरनगर 496760 220248 44.34
बिजनौर 629432 244211 38.80
गौतमबुद्धनगर 201722 62462 30.97
मेरठ 549870 167791 30.51
गाजियाबाद 459030 100019 21.79

वर्जन- जिले में चल रहे परिवार सर्वेक्षण में बागपत प्रदेश में दूसरे और मंडल में पहले स्थान पर है। जिले में अब तक 61.20 परिवारों का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। विभाग की ओर से मंडल के साथ प्रदेश में भी पहले स्थान पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। - कीर्ति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें