21 दिसंबर को महारैली निकालने का लिया निर्णय
वहीं बड़ौत में सर्व समाज की एक बैठक नगर के दिल्ली रोड पर हुई, जिसमें सम्मेद शिखर को पर्यटन की जगह पवित्र क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई। शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र की सूची से बाहर करने के लिए प्रधानमंत्री से मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि पर्यटन घोषित होने पर इस क्षेत्र में मांस, मदिरा का भी उपयोग होगा। जिससे तीर्थ क्षेत्र की पवित्रता एवं गरिमा नष्ट हो जाएगी।
वहीं जैन मिलन परिवार बड़ौत की एक मीटिंग दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित श्रीवर्धमान फिलिंग स्टेशन पर हुई। निर्णय लिया गया कि जैन मिलन परिवार बड़ौत एवं समस्त जैन समाज बडौत के तत्वावधान में 21 दिसंबर की सुबह 9 बजे एक महारैली निकाली जाएगी।
महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार व झारखंड की राज्य सरकार को सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने का फैसला वापस लेने व उसे पवित्र स्थल घोषित करने की मांग की जाएगी। यह महारैली के लिए अतिथि भवन से शुरू होकर बड़ौत मे एकत्रित होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील तक जाएगी। यहां पर एक सांकेतिक धरना, प्रदर्शन व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया जाएगा।