फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: राजकुमार भाटी बोले- यूपी में जाति देखकर होता है एनकाउंटर, ट्रांसफ़र-पोस्टिंग भी जाति के आधार पर

Tue, 07 Oct 2025 09:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी बागपत में आयोजित पीडीए की पंचायत में पहुंचे थे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते राजकुमार भाटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि जाति सम्मेलन पर रोक लगाने वाले योगी आदित्यनाथ खुद सब बातों में जाति की बात करते हैं। ट्रांसफ़र पोस्टिंग भी जाति देखकर की जाती है। 

विज्ञापन


सपा नेता राजकुमार भाटी मंगलवार को बागपत के भगौट गांव में पंचायत को संबोधित करने आए थे। मंच से उन्होंने सीएम योगी पर हमला बोला और कहा कि जो मुख्यमंत्री जाति की बात करता है वो सरकार ठीक नहीं होती। 

उन्होंने कहा कि इस सरकार में मुठभेड़ में भी जाति देखी जा रही है कि किस जाति के व्यक्ति के सिर या पैर में गोली लगनी है। भाटी ने सीएम योगी के मुसलमानों और हिंदुओं की संख्या को लेकर दिए गए बयान पर भी टिप्पणी की। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें