फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सरदार सिंह हत्याकांड के आरोपी नौकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में खोला हत्या का खौफनाक राज

Wed, 21 Dec 2022 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

10 दिसंबर कि सुबह बागपत जनपद के महावतपुर बावली गांव के सरदार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बलकटी भी बरामद कर ली है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने वारदात का पूरा सच बताया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नौकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत कोतवाली पुलिस ने महावतपुर गांव के सरदार सिंह हत्याकांड में आरोपी नौकर को सुन्हैडा गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि तनख्वाह मांगने पर मृतक सरदार सिंह आरोपी नौकर के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर नौकर ने बलकटी से हमला कर सरदार सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद आरोपी सुन्हैडा गांव के जंगल में जाकर छुप गया था और वहीं पर एक किसान के यहां पर काम करने लगा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई बलकटी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


बता दें कि 10 दिसंबर कि सुबह महावतपुर बावली गांव के सरदार सिंह (65) पुत्र कबूल की उसके नौकर अर्जुन उर्फ छोटू पुत्र नागेंद्र निवासी महतो निवासी मुकुंदपुर थाना केतार जनपद गडवा झारखंड ने बलकटी से हमला कर सरदार सिंह की हत्या कर दी थी और शव को ईख की पत्तियों में छिपाकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में गए मृतक सरदार सिंह के भतीजे सनोज को नौकर व सरदार सिंह नहीं मिले थे। बाद में मीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ईख की पत्तियों के पीछे सरदार सिंह का शव पड़ा मिला था। जिसके बाद सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  इस मामले में मृतक के परिवार से सत्यवीर सिंह ने आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा था।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी नौकर
मंगलवार की देर रात्रि कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी नौकर गांव के जंगल में छिपा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी नौकर अर्जुन उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से सरदार सिंह के यहां पर 2000 रूपये प्रति माह तनख्वाह के रूप काम करता था, लेकिन जब भी तनख्वाह मांगता था, तो सरदार सिंह उसके साथ मारपीट करता था। जिस दिन हत्या की उस दिन भी मैंने तनख्वाह मांगी थी, तो सरदार सिंह ने मेरे साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद गुस्से में आकर मैंने बलकाटी से हमला पर सरदार सिंह को मौत के घाट उतार दिया और बलकटी खेत में फेंक कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें