बागपत के बिनौली क्षेत्र में बिजवाड़ा गांव में इंस्पेक्टर बिनौली द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। बताया गया कि बिजवाड़ा गांव में 20 जनवरी को एक मकान में घुसकर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा जानलेवा हमले के मामले में तहरीर दिए जाने के बावजूद बिनौली इंस्पेक्टर द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील में पहुंचकर धरना दिया। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक बिनौली इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक धरना ऐसे ही जारी रहेगा।
धरने पर बैठे समाज के लोगों ने बताया कि 20 जनवरी को विशेष समुदाय के आठ से दस युवकों ने राजीव शर्मा एडवोकेट के मकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी।
बताया कि इस संबंध में बिलोली इंस्पेक्टर सलीम अहमद को तहरीर दी गई थी। आरोप लगा कि बिनौली इंस्पेक्टर ने विशेष समुदाय के लोगों का पक्ष लेते हुए एक तरफा कार्रवाई कर दी और उल्टा राजीव शर्मा को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय संगत कार्रवाई नहीं हुई तो धरना ऐसे ही जारी रहेगा।