उत्तर प्रदेश के बागपत में कस्बा अमीनगर सराय के अभिभावकों ने बच्चों को खटारा बस में स्कूल भेजने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को कस्बे में बच्चों को लेने पहुुंची शीशा टूटी निजी स्कूल की बस से बच्चों को उतारकर चालक को वापस भेज दिया। उन्होंने मानक पूरे न करने तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी है।
अभिभावकों का कहना था कि कस्बे के लगभग 50 से अधिक बच्चे बागपत के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। दस दिन से स्कूल बस का शीशा टूटा हुआ है। सर्दी का मौसम होने के कारण बच्चे बीमार हो रहे है।
यह भी पढ़ें:Meerut: याकूब कुरैशी की कंपनी से जुड़े लोगों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू
कई बार स्कूल प्रबंधन से बस का शीश लगवाने की मांग की जा चुकी है, मगर स्कूल प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। बस में शीशा लगाने के बजाए पर्दा लगा दिया है। गुरुवार को कस्बे में पहुंची स्कूल बस से अभिभावकों ने बच्चों को उतारकर चालक को वापस भेज दिया। उन्होंने दूसरी बस की व्यवस्था न करने तक बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी दी।