फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up: पहले दुष्कर्म का आरोप, फिर थाने में पंचायत के बीच तय हुआ निकाह, मस्जिद में बोले युवक-युवती; कबूल है

Wed, 28 Jun 2023 11:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में ठेका क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती थाने पहुंची तो पंचायत ने युवक और युवती के निकाह का फैसला सुनाया, जिसके बाद मस्जिद में दोनों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : निकाह। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेकड़ा थानाक्षेत्र की एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी, तो इसको लेकर बुधवार को थाने में पंचायत बैठ गई। जहां युवती व युवक का निकाह कराने का फैसला हुआ और उनका रात में मस्जिद में निकाह कराने की बात कही गई।  
विज्ञापन


युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर आरोप लगाया था कि उसने निकाह का झांसा देकर कई महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

यह भी पढ़ें: UP: गोली लगते ही गांव के तिराहे पर ढेर हो गई युवती, झूठी आन की खातिर बकरीद से पहले बहन को दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मंगलवार को खेकड़ा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। बुधवार शाम युवती भी कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से आरोपी युवक से निकाह कराने की बात कहने लगी। उसने निकाह न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। 

युवती की चेतावनी के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को कोतवाली बुलवाया और वहां दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत शुरू हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पंचायत में दोनों पक्षों के बीच फैसला हुआ कि युवक-युवती का निकाह करा दिया जाएगा। युवती रात में निकाह कराने की जिद पर अड़ गई। 

बताया गया कि उनका रात में मस्जिद में निकाह कराया गया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के फैसला हुआ है कि युवक व युवती का निकाह किया जाएगा। जिसके बाद उनको जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें