फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही ने मरने से पहले लिखा... मेरी बुजदिली न समझना, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं, आखिर क्यों उठाया ये कदम?

Fri, 03 May 2024 11:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : यूपी पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारने से पहले व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाया कि जो मैं जो करने जा रहा हूं, मुझे माफ करना, उसे मेरी बुजदिली मत समझना, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
सिपाही तैयब का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही ने घरेलू विवाद में अमरोहा के रेलवे स्टेशन पर सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसने आत्महत्या करने से पहले व्हाट्सएप स्टेट्स में आत्महत्या करने का मैसेज भी लिखा और खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


अमरोहा जिले के जोया गांव का रहने वाला सिपाही तैय्यब अली वर्ष 2015 बैच का सिपाही था। जो पिछले छह सालों से न्यायालय सुरक्षा में तैनात चल रहा था।

बताया कि लोकसभा चुनाव में तैय्यब अली की संभल में ड्यूटी लगी। जो जोया के नजदीक होने के कारण अपने घर चला गया था। जहां से वापस लौटते समय शुक्रवार को अमरोहा रेलवे स्टेशन पर तैय्यब अली ने सार्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तैय्यब अली ने कोतवाली के व्हाट्सएप स्टेटस में आत्महत्या करने का मैसेज भी भेजा था। उधर आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक छा गया।

उधर, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अमरोहा पुलिस से वार्ता कर पूरी घटना की जानकारी हासिल की। इस मामले में एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सिपाही तैय्यब अली लोकसभा चुनाव ड्यूटी में संभल गया था। अमरोहा में उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पिता इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त
तैय्यब अली के पिता भी यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। जो कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्त होकर घर आ गए थे।

मैं आत्महत्या कर रहा हूं, मैसेज देख चौंक गए सिपाही
मैं परेशान हूं और आत्महत्या कर रहा हूं। व्हाट्सएप ग्रुप में सिपाही तैय्यब अली का मैसेज देखकर पुलिसकर्मी चौंक गए। जिसके बाद कई पुलिसकर्मियों ने तैय्यब अली को फोन कर परेशानी का कारण पूछना चाहा, लेकिन जब तक सिपाही तैय्यब अली खुद को गोली मार चुका था।
विज्ञापन

...मेरी बुजदिली न समझना..., इसके अलावा रास्ता नहीं
तैयब ने आत्महत्या से पहले पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश भी लिखा। जिसमें कहा है, जो मैं जो करने जा रहा हूं, मुझे माफ करना, उसे मेरी बुजदिली मत समझना, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। उसने मरने से पहले अपने व्हाट्सएप पर भी यही स्टेट्स लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें