फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे में गिरफ्तार न होने पर डीआईजी कार्यालय पर धरने की दी चेतावनी
विज्ञापन

बागपत। गाधी गांव के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए रवित की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कोतवाली प्रभारी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। गाधी गांव के पूर्व प्रधान कुलदीप ने बताया कि रोहित उर्फ रवित की हत्या में 11 आरोपियों में से पुलिस ने आठ को जेल भेज दिया। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उन्होंने चेतावनी दी कि 48 घंटे के अंदर तीनों आरोपी सोहनवीर शर्मा, हरिशरण, कृष्ण को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो डीआईजी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सतबीर, दयानंद, प्रताप, देवेन्द्र, प्रदीप अमरजीत, सुरेश रमेश, हरेन्द्र, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें