बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. शांताजीत बाग ने बताया कि सुहेल मलिक ने परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम व अंकित गौड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आर्ट वर्ग में स्वाति ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स वर्ग में अपूर्वा ने अंग्रेजी में 94, अर्थशास्त्र में 85 व वाणिज्य में 89 अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के दस छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बुधवार को स्कूल के प्रबंधक अंकुर भाटी, बीएस शर्मा, बीके शर्मा, रविंद्र भाटी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप सिंह, हिमांशु, राहुल, हरीश, अंजलि, आलोक, मोहित, शमीम, सुमित, विकास, दिलशाद मौजूद रहे।