फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिर में गोली मारकर मिस्त्री की हत्या, तीन दिन तक हादसा बताती रही पुलिस

Tue, 28 Mar 2023 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत पुलिस जिसे तीन दिन तक हादसा बताती रही। वह हत्या निकली। बरसिया गांव में टायर पंचर की दुकान करने वाले मिस्त्री की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। मिस्त्री की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के बरसिया गांव में टायर पंचर की दुकान करने वाले मिस्त्री की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें पुलिस तीन दिन तक हादसा बताती रही। गोली लगने के तीन दिन तक बाद उपचार के दौरान मिस्त्री की मौत होने पर पोस्टमार्टम में उसके सिर में गोली मिली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तिलपनी गांव के रहने वाले जमशेद ने बताया कि उसका भाई खुर्शीद (55) पुत्र हातम अली पिछले 15 वर्षों से बरसिया गांव में टायर पंचर की दुकान कार्य करता था और अपने परिवार के साथ बरसिया गांव में ही रहता था। 25 मार्च को वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसके भाई खुर्शीद के सिर में गोली मार दी और भाग गए।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: SSP मुजफ्फरनगर कार्यालय से पचास पत्रावलियां गायब, बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


घायल खुर्शीद का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया, जिसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। जिसका दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सिर में गोली फंसी होने के कारण तीन दिन बाद उपचार के दौरान मंगलवार को खुर्शीद की मौत हो गई। जिसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मृतक खुर्शीद के सिर में गोली फंसी मिली। जिसकी सूचना मिलने पर शव लाने के लिए गांव के काफी संख्या में लोग दिल्ली रवाना हो गए। उधर मृतक 25 मार्च की रात  में मिस्त्री के सिर में गोली लगने के बाद पुलिस हादसा होने का दावा करती रही। जिसमें तीन दिन तक पुलिस यहीं दावा करती रही, लेकिन खुर्शीद की मौत होने के बाद पुलिस के दावे की पोल खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें