फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बावली गांव में व्यक्ति पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Sun, 09 Apr 2023 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत पुलिस का बदमाशों में जरा भी खौफ नहीं है। यहां शनिवार रात को एक बड़ी वारदात होने से बच गई। बावली गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की, जिसमें वह मामूली रूप से बच गया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत क्षेत्र में शनिवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए सरेआम फायरिंग की। हालांकि हमले में व्यक्ति बाल बाल बचा। उसने एक मकान में छिपकर अपनी जान बचाई। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला कोतवाली में पहुंचा तो, पुलिस घटना की जांच में जुटी गई।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: जिले में 18 करोड़ से बनेंगी 28 सड़कें, डंपर से कुचलकर बाइक सवार किशोर की मौत, दो घायल

जानकारी के अनुसार बावली गांव की देशू पट्टी के रहने वाले बिल्लू शनिवार रात करीब 9 बजे अपने मकान के चौक में बैठे थे। मकान का मेनगेट खुला हुआ था। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे, जिन्होंने उन पर निशान लगाते फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। यह घटना उनके मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित व्यक्ति ने बदमाशो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें