बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में घिटौरा गांव में यूपीएसआईडीसी के खिलाफ चल रहे भाकियू अम्बावता के अनिश्चितकालीन धरने के टैंट में आग लगा दी गई। जिस पर भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने बैठक का रोष जताया और टैंट जलरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर कमिश्ररी का घेराव किया जाएगा।
भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान ने बता या कि यूपीएसआईडीसी के खिलाफ भाकियू अम्बावता गुट का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर टैंट लगाने के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ है।
यह भी पढ़ें: World Athletics Day: संसाधन कम, इरादे मजबूत... सफलता के शिखर पर एथलीट
उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार रात कुछ लोगों ने धरनास्थल पर लगे टैंट में आग लगा दी। जिससे टैंट और उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया। सुबह होने पर उन्हें टैंट में आग लगाने की जानकारी मिली। इसके बाद धौलीप्याऊ पर बैठक कर भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और पुलिस को शिकायत देकर आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे और उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कमिश्ररी का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।