फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT NEWS: खेकड़ा थाने से भागा आरोपी तो इंस्पेक्टर व सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 11 Dec 2022 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के खेकड़ा थाने से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी के भागने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा एक मामल में दोघट थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा थाने से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी के भागने के मामले में एसपी ने कार्रवाई कर दी। जिसमें एसपी ने खेकड़ा इंस्पेक्टर व सिपाही को लाईन हाजिर कर दिया। इसके अलावा जनसुनवाई में लापरवाही पर दोघट थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन


खेकड़ा पुलिस ने बुधवार रात पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में गाजियाबाद के मेवला भट्टी निवासी अरूण को पकड़ा था। जिसे रात में कार्यालय में बैठा दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पकड़े गए आरोपी अरूण ने लघुशंका जाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी उसे शौचालय ले जाने लगा।

यह भी पढ़ें: UP: बागपत में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना, मुजफ्फरनगर में टला बड़ा हादसा, कई घायल, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी आरोपी अरूण दीवार कूदकर भाग गया और पास में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके पीछे दौड़ रहे पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और थाने ले आए।

पूरी घटना आसपास दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। जिस पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर डीके त्यागी व सिपाही सुनील कुमार को लाईन हाजिर कर दिया। इसके अलावा सीओ बड़ौत की आख्या पर जनसुनवाई में रुचि न लेने पर दोघट थाना प्रभारी किरणपाल को भी लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें