फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ससुराल में बेडरूम में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, चार माह पहले हुई थी शादी

Thu, 15 Jun 2023 05:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मात्र चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में गुरुवार सुबह बालैनी थानाक्षेत्र के हबीबपुर नंगला गांव में शादी के चार महीने बाद ही विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले की रहने वाली रानी (25) की शादी बीती 10 फरवरी को बागपत के हबीबपुर नंगला गांव के ओमबीर के साथ हुई थी। बताया कि गुरुवार की सुबह ससुराल में बेडरूम में रानी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसे देखते ही ससुराल वालों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें: Accident in Baghpat: बाइकों की भिड़ंत में बुझे तीन घरों के चिराग, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पुलिस और नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा मोके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जिसके बाद मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


इस मामले थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मायके वालों को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें