गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर मंगलवार सुबह बस व गाड़ी की भिड़ंत में एक परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दोनो महिलाए सिंघावली छेत्र के गांव पूथड व सिंघावली अहीर की बेटियां व दामाद शामिल है। जिस कारण दोनो परिवारों में गहरा शोक छाया हुआ हे। गांव से सैकड़ों लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।
जनपद मेरठ के गांव धनपुर निवासी धर्मेंद्र की शादी सिंघावली अहीर गांव की बॉबी व नरेंद्र की पूठड़ की अनिता से हुई थी। मंगलवार की सुबह दोनों का परिवार गाड़ी द्वारा तीर्थ स्थलों पर दर्शनों के लिए जा रहा था। जैसे ही गाड़ी मेरठ , दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर पहुंची तो गाजियाबाद से निकलते ही गलत दिशा से आ रही स्कूल बस से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जोरदार भिड़ंत में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और और गाड़ी में सवार आठ में छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो को नजदीकी अस्पताल भिजवाया बाकी छह मृतकों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों में नरेंद्र उसकी पत्नी अनिता व दो बच्चे दीपांशु व हनी सहित बॉबी व परी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
वहीं मृतकों में दोनो बेटियां दामाद व नातियों की हादसे में हुई दर्दनाक मौत पर शोक छाया हुआ है। दोनों गांवों से परिवार सहित सैंकड़ों लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं मृतकों के शव गांवों में पहुंचते ही कोहराम मच गया।