फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पंचायत में 5 हजार कीमत लगाई...हत्या की भी धमकी

Wed, 12 Jun 2024 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमीनगर सराय (बागपत)।

सार

जब वह गर्भवती हो गई तो गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत करके पीड़िता की मां को बुलाया और उनको पांच हजार रुपये देने की पेशकश करते हुए गर्भपात कराने को कहा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। जब वह गर्भवती हो गई तो गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत करके पीड़िता की मां को बुलाया और उनको पांच हजार रुपये देने की पेशकश करते हुए गर्भपात कराने को कहा गया। गर्भपात कराने से मना करने पर नाबालिग के परिवार की हत्या की धमकी दी गई। 

विज्ञापन


नाबालिग ने परिजनों ने थाने में पहुंचकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने दिसंबर 2023 में घर में घुसकर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर उसकी मां, भाई और बहन की हत्या करने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ पांच छह बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। परिजनों ने आरोपी युवक के परिवार वालों को उलाहना दिया तो उन्हें भी धमकी दी गई। 

उसके परिवार वाले शिकायत करने के लिए थाने जाने लगे तो उन्हें पिछले सप्ताह जबरदस्ती पंचायत में बैठा लिया गया। पंचायत में उसके परिवार को 5 हजार रुपये देने की पेशकश की गई और गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


अलग-अलग जाति के हैं पीड़िता और आरोपी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी दूसरी जाति का युवक है। जो गांव में बाहुल्य है और दबंगई दिखाते रहते हैं। इसी वजह से गांव के अन्य लोगों ने भी आरोपी पक्ष का साथ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें