संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि 31 लाख एक हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है और चीनी परता भी 11.50 प्राप्त हो रहा है। बताया कि किसानों का 16 मार्च तक का गन्ना भुगतान कर दिया है। किसानों के खाते में सात मार्च से 16 मार्च तक का आठ करोड़ 74 लाख 12 हजार रुपये का भुगतान भेज दिया है। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की है ताकि चीनी की रिकवरी सही आ सके।