फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ट्रक चालान के विरोध में मेरठ-करनाल हाईवे जाम, सरधना चर्च जा रहे अनुयायियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Nov 2025 04:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

अमृतसर से सरधना चर्च जा रहे ट्रक सवारों ने एआरटीओ द्वारा 38 हजार का चालान काटे जाने पर मेरठ–करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना में अमृतसर से ट्रक में सवार होकर मेरठ के सरधना चर्च में प्रार्थना के लिए जा रहे लोगों ने शुक्रवार सुबह मेरठ–करनाल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि एआरटीओ द्वारा उनका 38 हजार रुपये का चालान केवल परिवार के सदस्यों को ट्रक में ले जाने के कारण किया गया है।

ट्रक मालिक रोहित पुत्र प्रेम निवासी गुरदासपुर ने बताया कि उन्होंने एक माह पूर्व नया ट्रक खरीदा था। वह परिजनों और रिश्तेदारों के साथ सरधना जा रहे थे। इसी दौरान एआरटीओ ने वाहन को रोककर ऑनलाइन चालान कर दिया, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और हाइवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अपने ही वाहन में यात्रा करने पर चालान किया जाना अनुचित है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए स्थिति शांत कराई और यातायात सामान्य कराया।

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि ट्रक में आवश्यक परमिट नहीं था और पीछे की ओर लाल टेप भी नहीं लगी हुई थी। नियमों के अनुपालन न होने पर चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें